![]()
पारा थाना क्षेत्र के जाहिद नगर भपटामऊ में व्यापारी नेता अजय गुप्ता उर्फ पिन्टू गुप्ता पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोका, गाली-गलौज की और मारपीट की। उन्होंने अजय गुप्ता के पहले से टूटे हाथ पर भी कई बार डंडे से वार किया। राहगीरों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलननगर के रहने वाले अजय गुप्ता उर्फ पिन्टू गुप्ता ने पुलिस को बताया। 17 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह जाहिद नगर झपटामऊ से अपने घर आलननगर जा रहे थे। रास्ते में शबु, दाऊद और सलीम उर्फ पनीया, जो जाहिद नगर झपटामऊ के रहने वाले हैं, समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। अजय गुप्ता का आरोप है कि सभी हमलावरों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे और कह रहे थे कि वे उन्हें बचकर जाने नहीं देंगे। अजय गुप्ता का एक हाथ पहले से टूटा हुआ था। हमलावरों ने उसी टूटे हाथ पर कई बार डंडे मारे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान अजय गुप्ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद अजय गुप्ता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। पारा पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही, घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Source link
व्यापारी नेता को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला:जाहिद नगर में हुई घटना, पारा पुलिस ने केस दर्ज किया