CM ने सोशल-मीडिया पर पोस्ट कर दी एयर-शो की बधाई:बोले- गर्व और प्रेरणा का पल, 9 हॉक विमानों ने आसमान में दिखाए हैरतअंगेज करतब


मेरठ के आसमान में शनिवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने पहली बार एयर शो किया। वेस्ट यूपी में पहली बार हुए इस एरोनॉटिक शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में हुए प्रदर्शन में सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों ने अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरकर हवाई करतब दिखाए। एयर शो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कार्यक्रम की पोस्ट शेयर की। सीएम योगी ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई एयर शो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कार्यक्रम की पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मेरठ में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का पहली बार एयर शो हुआ। उन्होंने 9 हॉक विमानों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि विमानों ने आसमान को तिरंगे के रंगों से रंग दिया और सटीकता व साहस का प्रदर्शन किया। सीएम योगी ने इसे ‘हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का पल’ बताया और पोस्ट के अंत में ‘जय हिंद’ लिखा। मेरठ के तीन पायलट भी टीम का हिस्सा इस एयर शो की खास बात यह रही कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर भी शामिल हैं। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और राहुल सिंह ने विमान उड़ाकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ग्राउंड टीम के साथ शो के संचालन और मैनेजमेंट में शामिल रहे। करीब 35 मिनट के प्रदर्शन में लूप, बैरल रोल, क्रॉसेस, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे करतब आकर्षण का केंद्र रहे। विमानों से निकलने वाली केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरों से आसमान में तिरंगे की आकृति बनी। करीब 200 फीट की ऊंचाई पर हुए प्रदर्शन के दौरान विमानों की फॉर्मेशन और आपसी तालमेल ने दर्शकों को रोमांचित किया। शो देखने के लिए 11 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे, जिनमें स्कूली छात्र, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स भी शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *