![]()
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया दुल्हापुर के ग्रामीणों ने गांव में जर्जर रास्ते को आरसीसी कराने और ग्राम समाज की जमीन पर बारातघर बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। गांव निवासी अरविंद राजपूत ने बताया कि दीपक शुक्ला के घर से किशोरी लाल के घर तक करीब 300 से 320 मीटर लंबा रास्ता बहुत खराब है। इस रास्ते पर ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। बारिश के दौरान तो हालात और बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने इस रास्ते को आरसीसी से बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन भी मौजूद है। इस जमीन पर बारातघर बन जाने से ग्रामीणों को शादी-विवाह और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना आसान होगा। ग्रामीणों ने मंत्री से अपनी दोनों समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने को कहा है। ज्ञापन पर अरविंद सिंह, विनोद कुमार, धर्मपाल, राहुल पाल, विपिन, दीपक शुक्ला, मुकेश कुमार, मुन्नालाल, श्याम शुक्ला, संतोष, अवधेश पाल, रमेश, मंशाराम, शियाराम और बलिखान सिंह समेत कई अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
Source link
गढ़िया दुल्हापुर के ग्रामीणों ने की दो प्रमुख मांगें:मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर जर्जर रास्ते को आरसीसी और बारातघर बनाने की मांग