Saharanpur Bank Fraud Case | Fake HDFC Cheque Transfer Money

एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे पति-पत्नी की फोटो।

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बैंक खाते से करीब 9.50 लाख रुपए धोखाधड़ी से ट्रांसफर किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित साजिद अली ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर उसके घर आने-जाने वाले लोगों ने उसकी चेकबुक

.

साजिद अली के मुताबिक, उसका खाता HDFC बैंक, अंसारी रोड, सहारनपुर में है। उसके खाते में करीब 9.74 लाख रुपए जमा थे। आरोप है कि रिश्तेदारी के चलते सायरा बानो उर्फ दिल्ली वाली, उसके दामाद मुसव्विर अली और अर्शी का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखी चेकबुक से चेक निकाल लिए।

9 जून को रकम हुई ट्रांसफर

पीड़ित का आरोप है कि चेक पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए गए और 9 जून 2026 को करीब 9.50 लाख रुपए अलग-अलग HDFC बैंक शाखाओं के माध्यम से संबंधित खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। साजिद के अनुसार उस समय उसे इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं हुई।

साजिद का कहना है कि उसे घटना का पता 15 सितंबर 2026 को चला। उसे खाते से रकम की जरूरत पड़ी तो बैंक खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि करीब 9.50 लाख रुपए उसके खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसके बाद उसने बैंक और पुलिस से मामले की शिकायत की।

पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले उसके ATM से करीब 50 हजार रुपए भी धोखाधड़ी से निकाले गए थे। उसका कहना है कि इन घटनाओं से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है और पूरे मामले की जांच कर रकम वापस कराई जानी चाहिए।

बेटी-दामाद पर मारपीट का आरोप

साजिद अली और उसकी पत्नी शाइस्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी बेटी और दामाद से इस मामले को लेकर बातचीत की तो विवाद बढ़ गया। साजिद के मुताबिक, बेटी उसकी दूसरी पत्नी की बेटी है। आरोप है कि साजिद की दूसरी पत्नी और दामाद ने उसके साथ मारपीट की और उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वे थाना कुतुबशेर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के बजाय उन्हें ही थाने में बैठा लिया। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से मारपीट और हमले की शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

15 सितंबर को थाना कुतुबशेर में दी थी शिकायत

साजिद अली के अनुसार उसने 15 सितंबर 2026 को थाना कुतुबशेर में शिकायत दी थी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना स्तर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और खाते से ट्रांसफर की गई रकम बरामद कराने की मांग की है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने के बावजूद उन्हें समय रहते इसकी जानकारी नहीं मिली। उनका कहना है कि उस समय साजिद का मोबाइल फोन खराब था, इसलिए खाते से रकम ट्रांसफर होने संबंधी किसी मैसेज या सूचना की जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी।

बैंक पहुंचने पर मदद नहीं मिलने का भी आरोप

साजिद और उसकी पत्नी शाइस्ता के अनुसार, वे मामले की जानकारी होने के बाद बैंक भी पहुंचे थे। उनका आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

परिवार का कहना है कि बैंक की ओर से उनसे ये कहा गया कि चेक के जरिए ही रकम निकाली गई है, इसमें बैंक क्या कर सकता है। साजिद और उसकी पत्नी ने बैंक कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में बैंक के कुछ कर्मचारी भी आरोपियों से मिले हो सकते हैं। हालांकि ये फिलहाल पीड़ित पक्ष का आरोप है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *