![]()
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा 19 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश के कर्मचारी नेतृत्व के साथ बैठक कर प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुभाष लांबा के लखनऊ आगमन के दौरान कर्मचारी आंदोलन की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कर्मचारी रैली की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कर्मचारी आंदोलन से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए 19 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेरणा सदन, 96 महात्मा गांधी मार्ग, लोक निर्माण विभाग परिसर, लखनऊ में होगी। महासंघ की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कर्मचारी संगठनों की मांगों, आंदोलन की आगामी रूपरेखा और दिल्ली रैली की तैयारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी ने प्रेस प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ आगामी आंदोलन को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
Source link
लखनऊ में कर्मचारी आंदोलन की रणनीति पर होगी बैठक:सुभाष लांबा प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा