त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 21 फेरे वाली विशेष ट्रेन:फिरोजाबाद में 12 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगी, भीड़ कम होगी


फिरोजाबाद में रेल प्रशासन त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच चलेगी। यह दोनों तरफ से कुल 21-21 फेरे लगाएगी। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर सोमवार को चलेगी। यह 12 अक्टूबर को सुबह 09:30 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बोनीड़ंगा, भैरवा जंक्शन, साहिबगंज जंक्शन, पिरपेंटी, खालगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, क्यूल जंक्शन, शेखपुरा, वारिसअली गंज, नवादा, तिल्लैया, गया जंक्शन, अनुग्रह एन रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू वेस्ट केबिन, सूबेदारगंज और गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। टूंडला में दो मिनट रुकने के बाद यह चिपियाना बुजुर्ग होते हुए दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 13 अक्टूबर से हर मंगलवार को दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। यह ट्रेन भी इसी क्रम में होते हुए शाम 5:58 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद यह मालदा टाउन के लिए रवाना हो जाएगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय के दो, एसी तृतीय के छह, स्लीपर के सात, सामान्य के चार, एसएलआरडी का एक और एसएलआर का एक कोच शामिल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *