Skip to content
Saturday, September 19, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • साइबर ठग फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, गेम-अपडेट का लिंक भेजते हैं:साइबर क्राइम एक्सपर्ट बोले- बच्चे मोबाइल पर होते हैं; माता-पिता के खाते से बिना सूचना रकम गायब
  • india

साइबर ठग फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, गेम-अपडेट का लिंक भेजते हैं:साइबर क्राइम एक्सपर्ट बोले- बच्चे मोबाइल पर होते हैं; माता-पिता के खाते से बिना सूचना रकम गायब

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins


भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब उन्हें व्यस्त रखने का जरिया नहीं रह गया है। गेमिंग के दौरान बच्चे अनजाने में खरीदारी या भुगतान की अनुमति दे रहे हैं, जिससे माता-पिता के बैंक खाते से पैसे कट रहे हैं। रायपुर के एन. कुमार, अनीश वर्मा और विकास कुमार समेत 6 लोगों ने रकम कटने की शिकायत साइबर सेल में की है। साइबर ठग बच्चों को गेम में फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, अपडेट या कम कीमत में सुविधा देने के नाम पर लिंक भेजते हैं। बच्चा लिंक खोलकर गेम डाउनलोड या सक्रिय कर देता है। कई बार अनुमतियां भी दे देता है। सेव पेमेंट, ऑटो-पे/ई-मैन्डेट, संदिग्ध लिंक या एप से खतरा बढ़ता है। सिर्फ गेमिंग एप अन-इंस्टल करना काफी नहीं सिर्फ गेमिंग एप को अन-इंस्टाल करना पर्याप्त नहीं खाते से अनजान रकम कटने पर सिर्फ गेमिंग एप अन-इंस्टॉल करना पर्याप्त नहीं है। बैंक स्टेटमेंट में ट्रांजेक्शन का माध्यम देखें। गेमिंग अकाउंट और यूपीआई एप में सक्रिय भुगतान व्यवस्था जांचें। अनजान एपीके से गेम डाउनलोड किया हो तो विशेषज्ञ की मदद लें। गेमिंग ऐप खाते से भुगतान कैसे बंद करें बच्चों को बिना पूछे पैसे खर्च करने से रोकने के लिए फोन सेटिंग में हर खरीदारी पर पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लॉक जरूर लगाएं। साथ ही अपने यूपीआई ऐप या बैंक की नेट बैंकिंग में जाकर ‘ऑटो-पे’ बंद कर दें, ताकि कोई भी गेमिंग ऐप खाते से खुद पैसे न काट सके। फर्जी गेम से बचने के लिए किसी अनजान लिंक से ऐप न लें और डाउनलोड करने से पहले देखें कि वह बिना वजह कैमरा या फोन बुक की अनुमति तो नहीं मांग रहा। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत में ऑनलाइन सट्टे का 10 लाख करोड़ का बाजार:बैन के बावजूद रोज डेढ़ करोड़ लोग दांव लगा रहे; 854 इन्फ्लुएंसर प्रचार कर रहे भारत में ऑनलाइन सट्टे का 10 लाख करोड़ का बाजार:बैन के बावजूद रोज डेढ़ करोड़ लोग दांव लगा रहे; 854 इन्फ्लुएंसर प्रचार कर रहे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Tagged: Bank Account Fraud Cyber Cell Complaint Cyber Crime Raipur Cyber Scam Alert Kids Mobile Safety Mukesh Chaudhary Expert Online Gaming Fraud Online Payment Security

Post navigation

Previous: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज पिलखुवा आएंगे:भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक जताने पहुचेंगे, परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
Next: बांग्लादेश-तुर्किये मिलकर ड्रोन फैक्ट्री बनाएंगे, तकनीक भी ट्रांसफर होगी:बोगुरा में बनेगी यूनिट, यह भारत की सीमा सिर्फ 75 किमी दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित:देरी-कैंसिलेशन से यात्री परेशान, एयरपोर्ट टीम ने संभाला मोर्चा; एयरलाइन ने बयान नहीं दिया

rrshuklaji@gmail.com16 minutes ago 0

साइबर ठग फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, गेम-अपडेट का लिंक भेजते हैं:साइबर क्राइम एक्सपर्ट बोले- बच्चे मोबाइल पर होते हैं; माता-पिता के खाते से बिना सूचना रकम गायब

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

IIT Bombay Student Suicide Case

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

Rozgar Mela LIVE | PM Modi Distributes Job Letters To Candidates

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

Trending News

videsh
ट्रम्प का दावा- डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता हुआ:अमेरिका ग्रीनलैंड में सैन्य मौजदगी बढ़ाएगा; डेनमार्क ने कहा- संप्रभुता हमारी रहेगी

Recent Posts

  • ट्रम्प का दावा- डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता हुआ:अमेरिका ग्रीनलैंड में सैन्य मौजदगी बढ़ाएगा; डेनमार्क ने कहा- संप्रभुता हमारी रहेगी
  • Chandauli NH-19 Service Road Potholes
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित:देरी-कैंसिलेशन से यात्री परेशान, एयरपोर्ट टीम ने संभाला मोर्चा; एयरलाइन ने बयान नहीं दिया
  • Gold Silver Price Hike | IBJA Market Update & Today Rates
  • Ajit Agarkar to Step Down as BCCI Chief Selector

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.