![]()
यूपी में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। अगले 24 घंटों में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश में धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला थम जाएगा। प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के असर से कई जगह बादल गरजे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी स्थिति बनी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से नमी यूपी तक पहुंच रही है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल में देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… 24 घंटे बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा – मानसूनी द्रोणी के कमजोर होकर विघटित होने के साथ ही 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। इसके बाद यूपी में भी बारिश का दौर तेजी से थम सकता है। 20 सितंबर से पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क होने के आसार हैं, जबकि 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमने की संभावना है। बारिश का अलर्ट
सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, ललितपुर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, देवरिया, गोरखपुर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून की वापसी के संकेतों के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। इसके अलावा, अरब सागर की तरफ से आ रही नमी भरी हवाएं बादल बना रही हैं। प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम इन बादलों को एक जगह इकट्ठा कर रहा है। इस वजह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए- ——————————-
Source link
यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, पूर्वांचल में गरजे बादल