घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला:शाहजहांपुर में घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार


शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। नीरज अपने घर में दोस्तों के साथ बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसका एक परिचित युवक घर में घुसा और चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से नीरज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने नीरज का तत्काल इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने के चलते उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और घायल के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत में सुधार होने के बाद उससे घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद हमले की वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। सीओ सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खाना खाने के दौरान एक व्यक्ति पर उसके परिचित ने हमला किया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *