![]()
सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू को लगभग 16 दिन बाद जमानत मिल गई। राजघाट थाना क्षेत्र के खोखर टोला में उनपर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। इसी मामले में उनपर एफआईआर हुई थी। अधिवक्ता पीके दूबे ने बताया कि डक्कू को जमानत मिल चुकी है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट ने जमानत दी। अब जल्द ही वह जेल से बाहर आ सकेंगे। डक्कू सपा के कद्दावर नेता आजम खान के करीबी माने जाते हैं।
2 सितंबर को डक्कू एक जमीन से मलबा हटाने के लिए गए थे। दूसरे पक्ष से कुछ महिलाओं ने उनपर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि वीडियो में मारपीट की कोई घटना कैद नहीं थी। घटना के बाद पूरे दिन कुछ नहीं हुआ लेकिन देर रात एक महिला की तहरीर पर डक्कू, सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व कुछ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। शुरू में मारपीट व धमकी के आरोप में केस दर्ज हुआ था लेकिन विवचेना के दौरान छेड़खानी व हत्या के प्रयास की धाराएं भी बढ़ी थीं।
पुलिस ने इन्हीं धाराओं में रिमांड लिया था। इस मामले में शब्बीर कुरैशी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। सपा पदाधिकारियों से डक्कू ने नाराजगी जताई सपा के पदाधिकारियों से इस मामले को लेकर डक्कू ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के नाम जेल से खुला पत्र लिखा था। जिसकी खूब चर्चा रही। उन्होंने पत्र में लिखा था कि उनका साथ नहीं दिया गया। बिना तथ्य को जाने बात रखने की कोशिश की गई। कई दिनों तक जेल में मिलने न आने का भी हवाला दिया। उन्होंने पत्र में साफ लिखा कि उनसे मिलने आने की कोई जरूरत नहीं है। इधर इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि जमीन से जुड़े मामले में कानून के अनुसार चलना चाहिए।
Source link
सपा नेता डक्कू को 15 दिन बाद जमानत मिली:जमीन कब्जा करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी