संत सौरभ के विचारों पर नई पुस्तक:होंडुरास के लेखक की पुस्तक का कवर ऑनलाइन जारी, सेवा-शांति और मानवता पर केंद्रित


प्रस्तावित विश्व रिकॉर्ड की पहल के तहत चल रही अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला में नौवें दिन नौवीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का कवर पेज ऑनलाइन जारी किया गया। होंडुरास के लेखक प्रो. डॉ. ऑस्कर रिगोबर्टो बेहारानो ग्वेरा की पुस्तक ‘द पाथ ऑफ सर्विस एंड एक्सीलेंस: संत सौरभ एंड द यूनिवर्सल जर्नी ऑफ ह्यूमैनिटी, लीडरशिप एंड पीस’ का कवर ऑनलाइन जारी हुआ। पुस्तक में जगत धर्म चक्रवर्ती, सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के जीवन-दर्शन, सेवा, मानवता, नेतृत्व, शांति और सामाजिक सद्भाव से जुड़े विचारों को केंद्र में रखा गया है। पुस्तक का उद्देश्य संत सौरभ के विचारों और मानवतावादी दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संदर्भ में प्रस्तुत करना है। ‘द पाथ ऑफ सर्विस एंड एक्सीलेंस’ में ज्ञान, करुणा, नेतृत्व, एकता, मानवता, शांति और सेवा जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। कवर पर संत सौरभ के साथ विश्व, विभिन्न धार्मिक परंपराओं और मानव समुदाय को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है। पुस्तक का दृश्यात्मक स्वरूप मानवता को जोड़ने, सेवा के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने और शांतिपूर्ण विश्व की अवधारणा को रेखांकित करता है। कवर पर लेखक का परिचय शिक्षक, वक्ता, निर्माता और अंतरराष्ट्रीय राजदूत के रूप में दिया गया है। पुस्तक के बैक कवर के अनुसार, लेखक ने शिक्षा, प्रशिक्षण, संगीत, इंजीनियरिंग, उत्पादन, संचार, मंच प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। उनके कार्य अति सराहनीय हैं। पुस्तक में धरा धाम इंटरनेशनल से जुड़े मानव एकता, सेवा, सामाजिक समरसता और विश्व सद्भाव के विचारों को भी स्थान दिया गया है। दोनों प्रकाशन संस्थाओं गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशंस तथा दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर के नाम भी कवर पर अंकित हैं। होंडुरास के लेखक का इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से जुड़ना भारत और होंडुरास के बीच साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संवाद की कड़ी के रूप में सामने आया है। नौवें दिन नौवीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का ऑनलाइन कवर जारी होना इस क्रमिक साहित्यिक पहल का नया पड़ाव है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *