![]()
राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में सोसायटी की 16 सितंबर की सुबह एक युवती फटे हुए कपड़ों से जाते हुए दिखाई दी। जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने नंदग्राम पुलिस को सूचना दी, साथ ही पुलिस से कहा कि लड़की के साथ कोई गलत काम हुआ है। इस मामले में सीनिरयर अधिकारियों ने महिला एसीपी सुचिता सिंह को लगाया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को ट्रेस कर लिया। युवती ने पुलिस से कहा कि मेरी पहचान न दी जाए, अपनी मर्जी से गई थी और फिर कैब करके अपने घर लौट आई। पहले जानिए क्या है मामला इंदिरापुरम क्षेत्र की एक युवती नोएडा में एक कंपनी में जॉब करती है। युवती का पिछले 3 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ अफेयर चल रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि मैं रिलेशनशिप में हूं। 15 सितंबर की रात को युवती अपने Bf के साथ राजनगर एक्सटेंशन की KW सृष्टि सोसायटी में पहुंची। यहां युवती के Bf का फ्लैट है, युवती ने पुलिस को बताया कि जहां बॉयफ्रेंड ने ड्रिंक कर रखी थी। उसके बाद भी वह लगातार ड्रिंक करता रहा। इसी बात पर मेरा झगड़ा हुआ। जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के कपड़ों में हाथ मार दिया, जिससे युवती के कपड़े फट गए। इसके बाद युवती ने कैब बुक की। 16 सितंबर की तड़के करीब 4 बजे युवती सोसायटी के गेट से कैब से अपने घर इंदिरापुरम चली गई। सोसायटी लोगों से ली जानकारी पुलिस ने सोसायटी के लोगों से भी जानकारी ली है। जिसमें सामने आया है कि युवती के कपड़े फटे हुए हालत में थे। वह किसी से फोन पर बात कर रही थी, जहां हमें लगा कि इसके साथ गलत काम किया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती का लिखित व वीडियो बयान भी लिया है। जिसमें पीड़िता ने कहा कि मैं इसमें कार्रवाई नहीं चाहती। एसीपी का बयान ACP महिला अपराध सुचिता सिंह का कहना है कि सोसायटी के लोगों द्वारा एक सूचना पुलिस को मिली थी। युवती को ट्रेस कर लिया गया है। युवती ने बताया कि मेरा अपने दोस्त से शराब को लेकर झगड़ा हो गया था, जहां दोस्त से शराब पीने के लिए मना किया था। जिसके बाद कैब बुक करके युवती अपने घर पहुंची।
Source link
गाजियाबाद में Bf से झगड़े में युवती के कपड़े फटे:राजनगर एक्सटेंशन में प्रेमी के साथ पहुंची थी युवती, पुलिस से कहा- मैं कार्रवाई नहीं चाहती