![]()
बदायूं में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत उसावा में कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान ने केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन उनके लिए उत्सव का अवसर है और इस दिन विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिसर में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सभी ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
Source link
उसावां नगर पंचायत में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया:नगर पंचायत परिसर में काटा केक, लोगों को साल ओढ़ाकर किया सम्मानित