![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को आगरा में शाम को जगह-जगह दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम हुआ। भाजपाइयों ने अपने घरों पर भी दीपक जलाए। वहीं, यमुना घाट किनारे आरती उतारी गई। सरकारी विभागों में दीप प्रज्जवलन हुआ।
वहीं, आंधी और बारिश के चलते कई जगह कार्यक्रम प्रभावित भी हुआ। पालीवाल पार्क, दशहरा घाट, यमुना आरती स्थल रोशन नहीं हो पाए।
अब विस्तार से पढ़िये…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को आगरा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा, जनसंवाद और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रक्तदान व फल वितरण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण, वाल्मीकि बगीची का मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद और दीपदान तथा ताजमहल के साये में दशहरा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ।
बारिश के बाद हुई आरती
गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ ही तेज बारिश हुई। इसके चलते कई जगह पर दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वहीं, बल्केश्वर घाट पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की मौजूदगी में आरती हुई।
मेट्रो कार्यालय में भी दीपक जलाए गए। ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में भी दीपक जलाए गए।
Source link
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने जलाए दीये:आगरा में यमुना घाट किए गए रोशन, आंधी-बारिश से पड़ा खलल