![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को लखनऊ में बड़े स्तर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के पहले दिन शहर के अलग-अलग जोन में नौ प्रमुख स्थानों पर कुल 1,58,778 दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से हो रही है। शाम सात बजे घरों और प्रतिष्ठानों पर भी दीप जलाने का कार्यक्रम है। नगर निगम लखनऊ की ओर से जारी कार्यक्रम की सूची के मुताबिक सबसे बड़ा दीपोत्सव राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा, जहां 1.50 लाख दीप जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे।
कहां कितने दीप और कौन रहेगा मौजूद • राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलेंगे 1,50,000 दीप यह लखनऊ का सबसे बड़ा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। सीएम योगी इसी स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे। • लक्ष्मण मेला मैदान, छठ घाट पर 555 दीप यहां भाजपा नेता/जनप्रतिनिधि मुकेश शर्मा, नागेंद्र सिंह चौहान और विनय मिश्रा की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन होगा। • फूलवाली पार्क, राजाजीपुरम वार्ड, पर 500 दीप कार्यक्रम में रामचंद्र प्रधान, विनोद मिश्रा और महेंद्र राजपूत की मौजूदगी रहेगी। • झूलेलाल वाटिका पर 1,000 दीप यहां धर्मपाल सिंह, रजनीत सिंह यादव और घनश्याम अग्रवाल दीप प्रज्वलित करेंगे। • 2/132 विशालखंड, गोमतीनगर, पर 500 दीप यहां संजय सेठ, श्रीमती कीर्ति देवी और टीटू सोनकर की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। • सेंट्रल पार्क, समर विहार पर 501 दीप यहां आनंद द्विवेदी और सीमा मिश्रा की मौजूदगी में दीप जलाए जाएंगे। • कुड़ियाघाट पर 221 दीप कुड़ियाघाट पर नीरज बोरा और अनुराग मिश्रा की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन होगा। • शिवाजी पार्क, इंदिरानगर वार्ड पर 501 दीप नगर निगम की सूची के अनुसार यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन होगा। • राधा-कृष्ण पार्क, खरगापुर द्वितीय वार्ड पर 5,000 दीप यहां राजेश्वर सिंह और राजेश चौधरी की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। बूथ स्तर पर भी जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के अलावा लखनऊ में बूथ स्तर पर भी दीप जलाए जाएंगे। भाजपा की योजना के मुताबिक प्रत्येक बूथ पर 200 दीप जलाने और लाभार्थियों के घरों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम है। शाम 7 बजे एक साथ रोशन होंगे शहर के प्रमुख स्थल सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों के साथ घरों और प्रतिष्ठानों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
Source link
पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में दीपोत्सव:नौ प्रमुख स्थानों पर 1.58 लाख दीप जलेंगे, सीएम योगी राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर करेंगे दीप प्रज्वलित