लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद:युवती को कार से टक्कर, बोनट पर दूर तक घसीटा फिर कुचलने की कोशिश


लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के बाद एक युवती को कार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने युवती को बोनट पर काफी दूर तक घसीटा। इसके बाद कार से उतरने के बाद युवती को दोबारा कुचलने की कोशिश का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। युवती घायल बताई जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी शाहनवाज की तलाश जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती और कार सवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कार चालक ने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवती कार के बोनट पर गिर गई। चालक उसे कुछ दूर तक बोनट पर लेकर जाता रहा।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती के बोनट से नीचे उतरने के बाद कार चालक ने गाड़ी उसकी तरफ मोड़ी। आरोप है कि उसने युवती को कार से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वह कार लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल युवती को संभाला।
पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार चालक का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वह एक हिंदू युवती से मिलने पहुंचा था। हालांकि, विवाद की असली वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। सामने आया वीडियो कब का है, इसकी भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपी की तलाश के साथ वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *