![]()
कानपुर के मोतीझील और कारगिल पार्क में 17 सितंबर गुरूवार को स्वास्थ्य शिविर और दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए स्वरूपनगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई रास्तों पर वाहनों का डायवर्जन लागू किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
अशोक नगर चौराहा से मोतीझील:
अशोक नगर चौराहा से मोतीझील की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों को हर्षनगर तिराहा होकर आगे भेजा जाएगा। मोतीझील मेट्रो स्टेशन से अशोक नगर चौराहा:
इस रूट पर जाने वाले वाहनों को गोल चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा। मधुराज की ओर से कारगिल पार्क:
मधुराज की ओर से आने वाले वाहन कारगिल पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहनों को केडीए तिराहा से बाएं मोड़कर आगे भेजा जाएगा। यहां कर सकेंगे पार्किंग
मोतीझील लॉन के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-4 केडीए गेट के पास पार्किंग
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से डायवर्ट किए गए मार्गों पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
Source link
कानपुर में कल दोपहर 12 बजे से रहेगा डायवर्जन:स्वास्थ्य शिविर और दीपदान का होगा आयोजन, मोतीझील जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग से निकलेंगे