![]()
फतेहपुर से सटे मसलिया के आस्ताजोड़ा बिचकोड़ा गांव में आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कियागया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आए कलाकारों ने रामलीला की सजीव झांकी प्रस्तुत की। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से महिषासुर मर्दन लीला का मनमोहक दृश्य दिखाया। झांकी के दौरान कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंच पर कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति और आकर्षक वेशभूषा ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। महिषासुर मर्दन के दृश्य को देखकर मौजूद दर्शक व श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान पूरा पूजा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण देर रात तक कार्यक्रम देखने के लिए जुटे रहे। गणेश पूजा कमिटी के सदस्य ब्रजकिशोर पांडे ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जमुई जिले से आए प्रवचनकर्ता जगत मोहन पांडे श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाएंगे। उनके प्रवचन को लेकर भी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
Source link
गणेशोत्सव में बांकुड़ा के कलाकारों ने निकाली मां दुर्गा की भव्य झांकी