सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव के खिलाफ FIR:महिला बैंक अधिकारी को भेजा था इश्किया मैसेज, पार्टी ने किया पदमुक्त


मथुरा में सपा नेता का महिला बैंक अधिकारी को इश्किया अंदाज में मैसेज भेजना भारी पड़ गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग गया। व्हाट्स एप पर भेजी गई चैटिंग से महिला बैंक अधिकारी गुस्से में आ गई और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर डाली। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सपा नेता की चैट वायरल हुई तो पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया और पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। व्हाट्स एप पर भेजे मैसेज महिला बैंक कर्मी के शहर कोतवाली में दर्ज कराई FIR में लिखा कि राजन रिजवी उनकी निजी जानकारी हासिल कर रहे हैं। उनके द्वारा महिला बैंक कर्मी का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया गया। जिस पर वह आपत्तिजनक और अवांछित मैसेज भेजे गए। इन मैसेजों को बाद में डिलीट कर दिए लेकिन उससे पहले महिला बैंक कर्मी ने स्क्रीन शॉट कर लिए। राजन रिजवी के व्यवहार से परेशान होकर महिला बैंक कर्मी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद राजन रिजवी वन विभाग में कार्यरत उनके पति,स्टाफ और अन्य निजी जानकारी जुटाने लग गए। सपा सरकार आने पर बनवा दूंगा I A S महिला बैंक कर्मी को की गई व्हाट्स एप चैट में राजन रिजवी ने लिखा मैडम नमस्ते,मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आप से माफी मांगता हूं। वैसे मैने आपसे कोई बात ऐसी नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो। में आपकी बहुत इज्जत करता हूं एक एकस्ट्रा औरा वाली महिला हैं खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है,और अपने काम में माहिर यानि आप कंप्लीट वुमन है। मुझे आपकी पर्सनेलिटी पर आपकी यह जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो में आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर I A S बनवाने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति अपने दिल में पॉजिटिव वेव्स रखोगी। एवं मुझे ब्लेसिंग दोगी, डॉ राजन रिजवी मथुरा। पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा महिला बैंक कर्मी द्वारा की गई शिकायत और व्हाट्स एप चैट वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकद्दमा दर्ज लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला बैंक कर्मी ने शिकायत की थी FIR दर्ज कर ली है जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में सपा नेता राजन रिजवी से जानकारी करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। हिंदूवादियों ने लगाया लव जिहाद का आरोप सपा नेता डॉक्टर राजन रिजवी के खिलाफ महिला के उत्पीड़न के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर हिंदूवादियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया की एक हिंदू महिला का उत्पीड़न एक समुदाय विशेष के सपा नेता डॉक्टर राजन रिजवी द्वारा व्हाट्सएप मैसेज भेज कर और भिन्न भिन्न प्रकार से किया जा रहा था और लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही थी। जिसमें समाज में रोष व्याप्त हो गया था । परशुराम शोभा यात्रा समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा और पंडित संजय हरियाणा ने बैठक कर घटना का संज्ञान लेकर फैसला किया कि हिन्दू वादी संगठन के प्रमुख सीओ सिटी आशना चौधरी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के वक्त महिला के पति और ससुर भी मौजूद रहे। इस पर सीओ सिटी आशना चौधरी का कहना था कि इंसाफ होगा आप विश्वास रखिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *