![]()
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर तैनात एक बाबू पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि शुभम मिश्रा ने उसे लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के मुताबिक, शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने 23 जून 2026 को आर्य समाज में उससे शादी कर ली और बाद में रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रखने लगा। महिला की शिकायत पर जीआरपी थाने में 14 सितंबर की रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शादी के बाद दूसरी महिलाओं से संबंध का आरोप महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति के दूसरी महिलाओं और युवतियों से भी संबंध हैं। जब उसने इस बारे में पति से बात की तो उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकालने की धमकी दी गई। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी उस पर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर आरोपी ने रेलवे क्वार्टर पर आना-जाना कम कर दिया। कार्यालय में बंधक बनाने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, 11 अगस्त की रात आरोपी ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और वहीं बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वहां से बाहर निकाला। महिला की शिकायत के आधार पर जीआरपी ने 14 सितंबर की रात आरोपी शुभम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Source link
शाहजहांपुर में रेलवे बाबू पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप:लिव-इन में रखकर एक साल तक बनाए संबंध, कार्यालय में बंधक बनाया