मेंथा कारोबारी के गोदाम पर SIB की छापेमारी:बरेली की टीम ने खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले, कई दस्तावेज लिए कब्जे में


बदायूं में उझानी के रेलवे रोड स्थित श्री नारायण गंज क्षेत्र में सोमवार रात 8 बजे मेंथा कारोबारी के गोदाम पर बरेली से आई एसआईबी (विशेष जांच शाखा) की टीम ने छापा मारा। टीम डिप्टी कमिश्नर रोहित मालवीय के नेतृत्व में पहुंची। देर रात तक गोदाम में जांच चलती रही। मेंथा स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच टीम ने गोदाम में रखे मेंथा स्टॉक का खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों से मिलान किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इनकी आगे जांच की जाएगी। कार्रवाई की खबर से बाजार में हलचल एसआईबी की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बाजार में हलचल मच गई। स्टेशन रोड और आसपास के कई व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। कुछ कारोबारी कार्रवाई की आशंका में मौके से चले गए। इससे बाजार में काफी देर तक चर्चाएं होती रहीं। टैक्स गड़बड़ी की सूचना पर कार्रवाई बताया जा रहा है कि कारोबारी के जीएसटी रिटर्न में लंबे समय से गड़बड़ी और टैक्स संबंधी अनियमितताओं की सूचना मिली थी। इसी आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि टैक्स में कोई अनियमितता या देनदारी सामने आती है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। भाई बोले- गोदाम का सर्वे करने आई थी टीम मनोज गोयल के भाई नितीश गोयल उर्फ गोपाल ने बताया कि एसआईबी की टीम मेंथा गोदाम का सर्वे करने आई थी। मनोज गोयल की सहसवान रोड पर मेंथा फैक्ट्री भी है। वहां पहले भीषण आग लग चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *