Fatehpur Police Recover Womans Bag Via CCTV Footage

राम चंद्र सैनी | फतेहपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कोतवाली पुलिस की तेजी और तुरंत कार्रवाई से एक महिला का ई-रिक्शा में छूटा बैग 20 मिनट में सुरक्षित मिल गया। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे आमजन सहायता अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कुछ ही घंटों में महिला का सामान ढूंढ निकाला।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव की रहने वाली आसमा पत्नी अब्दुल शेख खरीदारी करने सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार आई थीं। खरीदारी करने के बाद घर लौटते समय उनका ध्यान नहीं रहा और उनका बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में एक स्मार्टफोन और ₹3,500 की नकदी रखी हुई थी।

बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही आसमा ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही मुराइनटोला चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत कार्रवाई में जुट गए। पुलिस टीम ने महिला द्वारा बताए गए संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखनी शुरू कर दी।

जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से संबंधित ई-रिक्शा की पहचान कर उसे ढूंढ लिया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से संपर्क कर महिला का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में आसमा को बुलाकर उनका बैग, मोबाइल और नकदी पूरी तरह सुरक्षित वापस कर दिया गया।

यह सराहनीय काम करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सिपाही यादव और कांस्टेबल अमन कुमार (दोनों थाना कोतवाली) शामिल थे। अपना कीमती सामान और नकदी वापस पाकर महिला ने फतेहपुर पुलिस की इस तेजी और तुरंत मदद की तारीफ की और पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *