सई नदी में नहाने गए भाई-बहन गहरे पानी में डूबे:गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, NDRF टीम तलाश में जुटी


हरदोई में मंगलवार शाम करीब 4 बजे सई नदी में नहाने गए सगे भाई-बहन गहरे पानी में डूब गए। 13 वर्षीय इकरा को डूबता देख उसका 10 वर्षीय भाई फजल उसे बचाने नदी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। देर शाम तक दोनों बच्चों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने NDRF की टीम को बुलाया है। घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव के पास का है। बहन को डूबता देख बचाने गया था भाई कंजौरा निवासी मकबूल मिर्जापुर जिले में वॉल कंपाउंड का काम करते हैं। उनकी बेटी इकरा और बेटा फजल गांव के अन्य बच्चों महताब (13), दीपक (14) और समीर (12) के साथ साई नदी में नहाने गए थे। वहीं नहाने के दौरान इकरा अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बहन को डूबता देख फजल उसे बचाने के लिए पानी में गया, लेकिन वह भी गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोनों के डूबने के बाद साथ मौजूद बच्चे घबरा गए और दौड़कर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में शुरू की तलाश बच्चों से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे इकरा उन्नाव जिले के गौरिया कला गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा थी। उसका छोटा भाई फजल कक्षा 2 में पढ़ता था। दोनों के नदी में डूबने की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। NDRF टीम को बुलाया गया कासिमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि नदी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *