![]()
कवि भूषण की पावन जन्मस्थली के नाम से प्रसिद्ध घाटमपुर तहसील क्षेत्र के टिकवापुर गांव में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांव में करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की लागत से कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई होगी। मंगलवार शाम घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित विद्यालय स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण को लेकर जानकारी ली। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि टिकवापुर में कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार आधुनिक सुविधाएं विकसित किए जाने की योजना है। अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। कवि भूषण की जन्मस्थली है टिकवापुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि टिकवापुर कवि भूषण की जन्मस्थली होने के कारण ऐतिहासिक और साहित्यिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे स्थान पर बेहतर शैक्षिक संस्थान की स्थापना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
Source link
घाटमपुर के टिकवापुर में 25-30 करोड़ से बनेगा कंपोजिट विद्यालय:प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई, विधायक ने किया स्थल निरीक्षण