![]()
प्रयागराज में डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल 24 दिन बाद भी रिस्टोर नहीं हो सका है। 22 अगस्त को हैक किए जाने के अगले ही दिन से यह अकाउंट टेंप्रेरली सस्पेंड चल रहा है। प्रयागराज पुलिस के रिस्टोरशन रिक्वेस्ट पर एक्स इंडिया की ओर से ऑथेंटिकेशन मांगा गया था। जिसके संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। हालांकि अकाउंट अभी भी सस्पेंड है। 22 अगस्त की रात प्रयागराज के डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अचानक एक ही तरह के मैसेज बार-बार पोस्ट होने लगे। कुछ ही देर में ऐसे 100 से ज्यादा पोस्ट किए गए। इनमें पुलिस या प्रयागराज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी, बल्कि पूरी तरह अलग विषयों से संबंधित मैसेज थे। इतना ही नहीं, हैकर ने अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। अकाउंट से संदिग्ध गतिविधि सामने आते ही पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। साइबर टीम ने मामले की जानकारी एक्स इंडिया को दी और अकाउंट हैक होने की रिपोर्ट भेजी। इसके बाद एक्स की ओर से अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया। अधिकारियों ने दावा किया था कि अकाउंट जल्द ही रिस्टोर कर लिया जाएगा। 22 अगस्त की रात तक सामान्य था अकाउंट
डीसीपी सिटी के एक्स हैंडल पर आखिरी बार 22 अगस्त की रात करीब 11:10 बजे पुलिस की ओर से रिप्लाई किया गया था। यह पोस्ट करेली में हुए एक हादसे से संबंधित थी, जिसमें एक यूजर ने डीसीपी सिटी प्रयागराज को टैग किया था। इसके बाद इस हैंडल से कोई आधिकारिक रिप्लाई नहीं किया गया। ऐसे में आशंका यही है कि 22 अगस्त की रात के बाद ही साइबर अपराधियों ने अकाउंट का एक्सेस हासिल किया। 23 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे अचानक अकाउंट से लगातार संदिग्ध पोस्ट होने लगीं। एक ही मैसेज को बार-बार पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई। क्रिप्टोकरेंसी एयरड्रॉप प्रमोशनल मैसेज
जानकारों का कहना है कि 23 अगस्त को जो मैसेज डीसीपी सिटी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से बार-बार पोस्ट हुए, वह प्रथमदृष्टया किसी क्रिप्टोकरेंसी/मेमेकॉइन का प्रमोशनल एयरड्रॉप मैसेज हैं। मेमकॉइन ऐसी क्रिप्टोकरेंसी होती है जो आमतौर पर किसी मीम, मजाक, इंटरनेट ट्रेंड, जानवर, व्यक्ति या वायरल घटना से प्रेरित होकर बनाई जाती है। इसका मकसद क्रिप्टो स्कैम यानी वॉलेट ड्रेनिंग, क्रिप्टो टोकन का प्रमोशन आदि हो सकता है। कमिश्नरेट बनने के बाद बनाए गए थे अलग-अलग हैंडल
प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद तीनों जोन के डीसीपी के लिए अलग-अलग आधिकारिक एक्स हैंडल बनाए गए थे। इन हैंडल के जरिए पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की जाती हैं। आम लोग भी किसी घटना या समस्या की जानकारी देने के लिए डीसीपी को टैग करते हैं और पुलिस की ओर से कई मामलों में इनका जवाब भी दिया जाता है। ऐसे में डीसीपी सिटी के आधिकारिक हैंडल का हैक होना पुलिस के लिए गंभीर मामला माना जा रहा है। फिलहाल अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है, ताकि हैकर की ओर से और कोई पोस्ट न की जा सके। अफसर बोले, जल्द रिस्टोर कराया जाएगा
डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि एक्स इंडिया कोस ऑथेंटिकेशन रिपोर्ट भेजी गई है। उनकी ओर से आश्वासन मिला है कि अकाउंट जल्द ही रिस्टोर कर दिया जाएगा।
Source link
DCP का X अकाउंट 24 दिन बाद भी रिस्टोर नहीं:प्रयागराज में 22 अगस्त काे हैक हुआ था, अगले दिन हुआ था अस्थायी सस्पेंशन