औरैया में काम करते समय मजदूर की मौत:पांच बहनों का इकलौता भाई था, अचानक बिगड़ी थी तबीयत


औरैया के गेल दिबियापुर में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 24 साल के शिवम कुमार उर्फ शिवांक की मंगलवार को 12 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो मां, पत्नी और बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्राम पंचायत जशवंतपुर के रहने वाले शिवम मंगलवार गेल दिबियापुर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए गेल गांव भेजा। मजदूरी कर परिवार चलाता था युवक हालत गंभीर होने पर उन्हें 100 बेड वाले चिचोली अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी पांच बहनें हैं। वह गेल दिबियापुर में ठेकेदार के पास मजदूरी कर परिवार चलाने में मदद करता था। उसकी पत्नी का नाम रोशनी (23) है। परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल पहले शिवम के पिता महेश चंद्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इस हादसे के बाद से वह विकलांग हैं और बिस्तर पर रहते हैं। ऐसे में शिवम ही परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने अब आर्थिक परेशानी आ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *