आजमगढ़ में बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम:यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी, इसी माह से होगा संगठन विस्तार


आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सदर तहसील क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित राजभर समाज और मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 134 जिलों और शहरों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर और स्टेट ऑब्जर्वरों ने करीब एक महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया है। अब संगठन सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी माह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है। उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और सामान्य वर्ग के बड़ी संख्या में लोगों के लिए शिक्षा मुश्किल होती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आस्था का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया, लेकिन धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और व्यवस्थाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक खास वर्ग का वर्चस्व बढ़ रहा है और दूसरे वर्गों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासी और दलित-वंचित समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस शासन में इन वर्गों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और विभिन्न अधिकारों का लाभ मिला। गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि फिलहाल संगठन सृजन का काम चल रहा है, जो इसी महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले महीने सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी और गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिन सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। वहां भी कांग्रेस उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी। इसलिए पार्टी की तैयारी केवल कांग्रेस के हिस्से में आने वाली सीटों तक सीमित नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *