![]()
समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनाम प्रतापगढ़ी के मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। शहर में पहुंचने के बाद अनाम प्रतापगढ़ी समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरा भवन पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश सचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी। अनाम प्रतापगढ़ी ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, कुंवर शांतनु प्रताप सिंह, अनिल मौर्य, विकास यादव, सुनील यादव, राजीव विश्वकर्मा, तौफीक आलम, मानवेंद्र पटेल, अंकुश पाल, रामकिशुन सरोज, सलाउद्दीन, अनस, हासिम, प्रवेश मौर्य, राजेश गौड़, महताब, साहेब अली, अखिलेश समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
Source link
प्रतापगढ़ पहुंचे अनाम प्रतापगढ़ी:समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर समर्थकों ने किया स्वागत