प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा मेजरमेंट कैंप:286 बच्चों की जांच, 265 को मिलेंगे सहायक उपकरण


प्रयागराज के कौड़िहार विकासखंड के हथिगहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेजरमेंट कैंप लगाया गया। इस कैंप में गंगापार क्षेत्र से 286 दिव्यांग बच्चे पहुंचे। बीएसए अनिल कुमार की देखरेख में समेकित शिक्षा और एलिम्को कानपुर ने बच्चों की जांच की। जांच के बाद 265 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण देने के लिए चुना गया है। इन बच्चों को 25 नवंबर को उपकरण दिए जाएंगे। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक विकास पांडेय ने बताया कि ऐसे मेजरमेंट कैंप दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल है। उन्होंने कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, एलिम्को टीम और अभिभावकों का धन्यवाद किया। इससे पहले सोमवार को करछना ब्लॉक के रामपुर में भी एक मेजरमेंट कैंप लगा था। वहां 40 बच्चों को उपकरण देने के लिए चुना गया था। इन बच्चों को 23 नवंबर को एलिम्को कानपुर की ओर से उपकरण दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कनौजिया, एलिम्को कानपुर के पुनर्वास विशेषज्ञ आदर्श द्विवेदी, प्राची कुशवाहा, ऑडियोलॉजिस्ट सजीव कुमार, आशू शुक्ला, कंप्यूटर डाटा मैन ओम जी द्विवेदी, प्रधानाचार्य जय सिंह, विनय त्रिपाठी, मुकेश सैनी के साथ सभी स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथेरेपिस्ट और बीआरसी स्टाफ ने सहयोग किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *