रायबरेली में मंत्री ने की किसान योजनाओं की समीक्षा:बोले- जिले में खाद की कमी नहीं, हर जगह कराई जा रही सप्लाई


कृषक समृद्धि आयोग के दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रायबरेली पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अफसरों के साथ एक बड़ी बैठक की। इस बैठक का मुख्य मकसद उत्तर प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जमीन पर लागू करने की हकीकत जानना और उनकी प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान ‘नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ और ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की प्रगति पर विस्तार से बात हुई। मंत्री ने अफसरों को इन योजनाओं को पारदर्शिता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में खाद की सप्लाई को लेकर किसानों की शिकायतों के बीच मंत्री ने अफसरों से इसकी ताजा जानकारी ली। समीक्षा के बाद मीडिया से बात करते हुए कुलजीत सिंह ने साफ किया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर जगह इसकी पूरी सप्लाई की जा रही है। कृषि विभाग और संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर योजनाओं को ठीक से लागू करें। इससे सरकार की मंशा के हिसाब से हर पात्र किसान तक योजनाओं का सीधा फायदा पहुंच सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *