![]()
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के नहोइया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नाली में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलम पुलिस चौकी के सामने भीड़ जुटाकर घेराव किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराई। जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष के लक्ष्मीचंद्र पुत्र बाबूराम ने तहरीर में बताया कि मामूली कहासुनी के बाद गोकरन, अनिल, छोटे, रामरतन, मुन्नर, शुभकरन, विमला समेत करीब 20 अज्ञात लोग बांका और फरसा लेकर उनके घर में घुस आए। वाहन से उतारकर मारपीट करने का प्रयास किया आरोप है कि हमलावरों ने लक्ष्मीचंद्र, उनके भाई प्रमोद, भतीजे आर्यमान और पिता बाबूराम के साथ मारपीट की। इसमें सभी को चोटें आईं। लक्ष्मीचंद्र ने आरोप लगाया कि डायल-112 पर सूचना देने के बाद जब वे पुलिस वाहन से थाने जा रहे थे, तब भी आरोपियों ने उन्हें वाहन से उतारकर मारपीट करने का प्रयास किया। वहीं, दूसरे पक्ष के गोकरन ने बताया कि उनकी करीब तीन वर्षीय बेटी शिवांशी घर के सामने नाली में बाथरूम कर रही थी। इसी बात को लेकर लक्ष्मीचंद्र, प्रमोद, बाबूराम, लल्लन और लकी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। बचाने आए भाई मुन्नर, शुभकरन और मां विमला के साथ भी मारपीट का आरोप है। मारपीट में लक्ष्मीचंद्र मिश्रा (50), प्रमोद मिश्रा (60), बाबूराम मिश्रा (88) और आर्यमान मिश्रा (28) को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:सीतापुर में मारपीट में 5 लोग चोटिल, चौकी के घेराव का प्रयास; दोनों पक्षों पर केस दर्ज