BJP Seva Sankalp Abhiyan 2026 in Amethi

अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से अमेठी में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ चलाया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम से होगी।

इसके तहत जिले के 76 जनसंघ कार्यकर्ताओं और समाज के 15 प्रमुख लोगों के सहयोग से करीब 5 लाख दीये जलाए जाएंगे। भाजपा का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवाकाल के प्रति सम्मान और उनके स्वस्थ, सफल व दीर्घायु जीवन की कामना के लिए होगा।

13 कार्यक्रमों का आयोजन

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘आशीर्वाद के दीये’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की 25 साल, 25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा बड़नगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा रंग’, ‘नवाचार चुनौती’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ प्रमुख हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

जिलाध्यक्ष कर रहे तैयारियों का मार्गदर्शन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला कार्यकर्ताओं को अभियान की तैयारियों के लिए लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं। पार्टी स्तर पर ‘सबका सहयोग, सबकी सहभागिता’ के साथ अभियान को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

सेवा और राष्ट्रभाव का संदेश देने का दावा

चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और सेवाभाव को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अमेठी में कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से अभियान के जरिए सेवा, संगठन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *