वाराणसी के कमालपुरा में बह रहा सीवर, सड़क पर जलमल:पार्षद ने सफाई के लिए दिया नगर आयुक्त को लेटर, फिर भी नहीं हुआ समाधान


वाराणसी के कमालपुरा वार्ड में सीवर की समस्या से आम जनमानस परेशान है। जी मेडिकल स्टोर से छैमुहानी तक रोजाना सुबह 8 बजे से 1 बजे दोपहर तक सीवर सड़क पर बहता है। जलमल से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। यह कमालपुरा वार्ड का रास्ता है। पार्षद के अनुसार एक महीने से यह समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त से मिलकर एक लेटर भी दिया पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। देखें तीन तस्वीरें… सीवर के पानी लगने से हो रही दिक्कत स्थानीय पार्षद गुलशन अली अंसारी ने बताया – मेरे वार्ड में जैतपुरा छैमुहानी से बड़ी बाजार तक सीवर का पानी रोजाना लग रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इस रोड पर 7 स्कूल और मदरसा है। जिसमें आने जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोज सुबह 8 बजे से एक बजे तक पानी लगा रहता है। जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दिन भर लग रहा है जाम गुलशन अंसारी ने बताया – दिन भर जाम लगा रहता है। क्योंकि रोड सकरी है। ऊपर से सीवर का पानी हर तरफ लगा रहता है। हमने कई बार निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बस यही कहा जाता है कि आज ठीक हो जाएगा और कल ठीक हो जाएगा। ऐसे में समस्या बढ़ती जा रही है। लोग परेशान हैं। एसटीपी की क्षमता बढ़ानी पड़ेगी गुलशन ने बताया – सोमवार को जब समस्या बढ़ गयी तो मैंने नगर आयुक्त को यहां की वीडियो फोटो भेजी तो उन्होंने मुझे साढ़े 12 बजे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद मै वहां गया और नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया। उन्हें बताया की जो हमारा पाइप 8 इंच का है। मात्र 80 एमएलडी की एसटीपी की क्षमता है और इस समय आबादी बढ़ने के बाद 250 एमएलडी की क्षमता का चाहिए। जब तक नई एसटीपी नहीं बनेगी यह समस्या बनी रहेगी। नगर निगम और जलकल कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फरवरी में मांगी थी बकेट मशीन से सफाई गुलशन ने कहा – हमने फरवरी माह में ही हमने इसपर बकेट मशीन लगवाने की बात कही थी। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन आज तक सिल्ट नहीं साफ की गई। इससे समस्या और बढ़ गयी है। उन्होंने बताया नगर आयुक्त ने रात में बकेट मशीन लगाने का आश्वासन दिया था पर वो अभी तक नहीं लगी। जिससे समस्या जस की तस है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *