पूर्व SSP और इंस्पेक्टर पर मारपीट-थर्ड डिग्री देने का आरोप:पुलिस उत्पीड़न मामले में मोहित ने नवागत SSP से मुलाकात की, FIR की मांग


मेरठ में 19 अगस्त के कथित पुलिस उत्पीड़न प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर किनानगर निवासी मोहित जाटव सोमवार को नवागत एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति से मिले। उन्होंने एसएसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और अपनी तहरीर भी सौंपी। मोहित ने पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय ने उसे और किसान नेता दिग्विजय भाटी को अपने कार्यालय बुलाया था, जहां दोनों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिसकर्मी उनके चेहरे ढककर उन्हें पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय ले गए। मोहित ने कहा कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराकर निष्पक्ष कार्रवाई चाहता है। मोहित के मुताबिक, घटना को करीब एक माह होने को है, लेकिन उनकी तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मोहित ने एसएसपी को बताया कि 19 अगस्त की रात वह और दिग्विजय भाटी पुलिस के कब्जे में थे और बाद में सपा विधायक अतुल प्रधान के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सिविल लाइन थाने से छोड़ा गया। धोखे से बुलाने और थर्ड डिग्री देने का आरोप
मोहित ने एसएसपी के सामने आरोप लगाया कि उसे और दिग्विजय भाटी को पूर्व एसएसपी के कार्यालय बुलाया गया था। उसके अनुसार, वहां उनके साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर थर्ड डिग्री दी गई। मोहित का यह भी आरोप है कि बाद में पुलिसकर्मी दोनों को चेहरे ढककर पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय ले गए। मोहित ने कहा कि वह पूरे मामले में अपनी तहरीर पहले भी दे चुके हैं। वह दिग्विजय भाटी के द्वारा दी गई तहरीर दी लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने दोबारा एसएसपी से मिलकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। अतुल प्रधान के हस्तक्षेप का भी किया जिक्र
मोहित ने एसएसपी को बताया कि घटना वाली रात परिवार ने उनके बारे में सरधना विधायक अतुल प्रधान को बताया था। अतुल प्रधान ने उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद उसे और दिग्विजय भाटी को सिविल लाइन थाने से मुक्त किया गया। अनुसूचित जाति आयोग में भी शिकायत
मोहित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली में भी की है। उसका कहना है कि घटना के दौरान कथित व्यवहार से उसकी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंची है। उसने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उसकी तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। अब नवागत एसएसपी के सामने पहुंचा मामला
19 अगस्त की घटना को लेकर लगाए गए आरोपों पर अब नवागत एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के सामने कार्रवाई की मांग पहुंची है। मोहित का कहना है कि करीब एक माह बीतने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने से उसे न्याय मिलने में देरी हो रही है। उसने एसएसपी से मामले की जांच कराकर दोष तय होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मोहित जाटव को मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *