![]()
नगर निगम लखनऊ के लिए निजी कंपनी LSA (राम की कंपनी) द्वारा शहर के विभिन्न संस्थानों से वसूले गए 17 लाख रुपए के यूजर चार्ज के चेक बाउंस हो गए हैं। ये चेक नगर निगम के संचालित खाते में जमा कराए गए थे, जो बैंक ने वापस लौटा दिए हैं। इसके बाद नगर निगम में नोटिस जारी की है। इन संस्थानों के चेक बाउंस हुए जिन संस्थानों द्वारा दिए गए चेक बैंक से वापस लौट आए हैं, उनमें गोमती ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज प्रालि, मेगा रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, सनशाइन हॉस्पिटैलिटी, सेवन ऑटोकॉर्प प्रा. लि., विएना इन, दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम एक्सटेंशन, वनअप मोटर्स इंडिया प्रा. लि., साउथ इंडियन बैंक लि, भूखंड विहार आर्मी वेलफेयर एंड मेंटेनेंस सोसायटी, होटल आराधना प्रा. लि., भाटिया बेकरी, तुलसी गंगा मंडपम और न्यू इंटरमीडियरी, ओबीडी बीपी बीडी रियल सहित अन्य शामिल हैं। फिर से वसूली के निर्देश नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने कहा जिनके चेक बाउंस हुए हैं। उनकी जानकारी राम की (LSA) कंपनी से मांगी गई है उसके बाद संबंधित चेक देने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, LSA के परियोजना प्रबंधक अभय रंजन का कहना है कि यूजर चार्ज के कोई चेक नहीं बाउंस हुए हैं। उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
Source link
लखनऊ में यूजर चार्ज के लिए मिले 17 चेक बाउंस:नगर निगम के लिए निजी कंपनी ने वसूले थे, 17 लाख रुपए का बकाया