![]()
मेरठ में वेद व्यास पुरी, गंगानगर और लोहिया नगर योजना के किसान सोमवार को एमडीए परिसर में धरने पर बैठ गए। किसान अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने एमडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। 3 तस्वीरें देखिए… डेढ़ महीने में समाधान का मिला था भरोसा किसानों ने बताया कि 29 मई को मंत्री और एमडीए उपाध्यक्ष वेद व्यास पुरी के मेरठ मंडपम स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे। उस समय किसानों को डेढ़ महीने में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया था। किसानों का कहना है कि इसके बाद करीब चार महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न सरकार की ओर से कोई स्पष्ट फैसला आया और न एमडीए की ओर से ऐसा परिणाम मिला, जिससे किसानों को उनका हक मिल सके। मुआवजा और प्लॉट देने की मांग किसानों की मुख्य मांग समझौते के अनुसार बाकी मुआवजा और प्लॉट देने की है। इसके साथ ही आबादी और प्लॉट से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान कराने की मांग की गई है। किसान प्रतिनिधियों ने एमडीए उपाध्यक्ष से सरकार को भेजे गए आवेदन और संबंधित मामले को जल्द सरकार से मंगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में जल्द फैसला लिया जाए, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके। समाधान तक जारी रहेगा धरना किसानों ने कहा कि वे किसी तरह का विवाद नहीं चाहते। उनकी मांग केवल मुआवजा, प्लॉट और लंबित समस्याओं के समाधान की है। जब तक मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। एमडीए वीसी अर्पित गुप्ता ने किसानों से बातचीत करने की कोशिश की। हालांकि, बातचीत सफल नहीं हो सकी। किसानों ने साफ किया कि मांगें पूरी होने तक वे अनिश्चितकालीन धरने से नहीं उठेंगे।
Source link
मेरठ में नहीं सुलझीं समस्याएं, MDA में किसानों का डेरा:वेद व्यास पुरी, गंगानगर और लोहिया नगर के किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे