सर्वोदय विद्यालयों में हिंदी दिवस मनाया:छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध व कविता पाठ से दिखाई रचनात्मकता


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में हिंदी दिवस उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। बरेली के गोपालपुर भोजीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध एवं कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सजावट की गई। विद्यार्थियों ने तकनीक का रचनात्मक उपयोग करते हुए एडोबी एक्सप्रेस की सहायता से एआई आधारित पोस्टर भी तैयार किए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत और दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा की गई। हिंदी दिवस के साथ गणेश चतुर्थी और तीज व्रत के अवसर पर भी विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, चित्रकला, भाषण, निबंध और मेहंदी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ मिलकर पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मान सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *