अंबेडकरनगर में 13 साल का लड़का कई दिनों से लापता:आरोप फोन नहीं उठाते SO, कांग्रेस नेताओं के दखल के बाद गुमशुदगी दर्ज


अंबेडकरनगर में 13 साल का साजिद कई दिनों से लापता है। परिवार उसकी तलाश में परेशान है। रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की पहल पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय की अगुवाई में 16 सदस्यीय दल गांव पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने साजिद के पिता रहीस से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का है। पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप कांग्रेस नेताओं ने हंसवर पुलिस पर मामले को शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल तलाश शुरू करनी चाहिए थी। परिवार को खुद ही बच्चे की तलाश में भटकना पड़ा। मोबाइल और सीसीटीवी की जांच की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नाबालिग के लापता होने के मामलों में शुरुआती घंटे अहम होते हैं। मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और संभावित रास्तों की तत्काल जांच से सुराग मिल सकते हैं। देरी होने पर महत्वपूर्ण सुराग कमजोर पड़ने की आशंका रहती है।कांग्रेस नेताओं के गांव पहुंचने के बाद पुलिस ने साजिद की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई में हुई देरी पर सवाल उठाए हैं। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की ओर से साजिद की तलाश के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *