![]()
शामली में रविवार शाम करीब 7 बजे मां से बहस के दौरान दो भाइयों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान एक भाई जमीन पर गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दूसरे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। मां से बहस के दौरान हुआ विवाद धीमानपुरा की पंपे वाली गली निवासी रामपाल (50) की रविवार शाम अपनी मां राजबाला से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसी दौरान उनके भाई रिशीपाल वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जमीन पर गिरने के बाद बिगड़ी हालत धक्का-मुक्की के दौरान रामपाल जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत शामली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय मौत परिजन रामपाल को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, रामपाल की पहले हार्ट सर्जरी हो चुकी थी और वह हृदय रोग से परेशान थे। ऐसे में उनकी मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे एक बेटी छोड़ गए हैं।
Source link
दो भाइयों की धक्का-मुक्की के बाद एक की मौत:मां से बहस पर बीच-बचाव करने आया था, पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह