कानपुर में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह:हर सहाय कॉलेज में एमएलसी ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन


कानपुर में 13 सितंबर को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन हर सहाय महाविद्यालय कानपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में छह बार के शिक्षक एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल उपस्थित रहे। समारोह में कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और कई प्राथमिक एवं इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक भी मौजूद रहे। राज बहादुर सिंह चंदेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में उठाते रहेंगे। उन्होंने वित्त विहीन एवं स्ववित्त पोषित शिक्षकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री से मिलकर हल करने का आश्वासन दिया। अनुदानित महाविद्यालय में स्ववित्त पोषित शिक्षकों को राजकीय कोष से वेतन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में आए सभी शिक्षक साथियों को शॉल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ अखंड प्रताप सिंह ने किया और संचालन डॉ अनिल आहूजा ने किया। प्रो संजय स्वर्णकार एवं प्रथम विश्वकर्मा ने समारोह को संगीतमय बनाया। विशिष्ट अतिथियों में प्रो महेंद्र सिंह, प्रो अमर श्रीवास्तव, डॉ आर पी सिंह, डॉ कमलेश यादव, आर पी अवस्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो सतीश चंद्र, कलीम अहमद, प्रो आशीष सिंह, डॉ स्नेहा विश्वकर्मा, डॉ पुष्पलता, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ शरद यादव, डॉ जितेंद्र मोहन, डॉ मधु गुप्ता, डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ शालिनी निगम, डॉ रोली पाल, डॉ देवेंद्र सिंह, पी के सिंह गौर, डॉ ममता शुक्ला, डॉ संदीप, डॉ कमलेश पटेल, डॉ रंजना शुक्ला, अखिलेश वर्मा, अवधेश कटियार, सत्येंद्र शुक्ला, डॉ शुभम स्वर्णकार सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *