सोशल मीडिया से किशोरी को प्रेम जाल में फंसा:शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण; प्रेग्नेंट हुई; आरोपी गिरफ्तार


पीलीभीत में जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के युवक ने सोशल मीडिया के जरिए किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण किया। तबीयत बिगड़ने पर किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्णागिरि दर्शन के लिए परिवार के साथ गई थी किशोरी जानकारी के अनुसार, किशोरी 14 जून को अपनी मां, चाचा-चाची और उनके बच्चों के साथ टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए गई थी। 15 जून की सुबह दर्शन के बाद परिवार लौट रहा था। इसी दौरान किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ और खून बहने लगा। परिजन उसे टनकपुर के सरकारी अस्पताल ले गए। जांच में करीब छह माह की गर्भवती होने का पता चला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने किशोरी के करीब छह माह की गर्भवती होने की जानकारी दी। इसी दौरान अस्पताल में उसका प्रसव हो गया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चिंता फैल गई। टनकपुर पुलिस ने दर्ज की थी FIR मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में टनकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। बाद में जांच में घटना का संबंध पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र से सामने आया। इसके बाद केस को आगे की जांच के लिए जहानाबाद कोतवाली भेज दिया गया। बयान में गांव के युवक का नाम सामने आया जहानाबाद पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने गांव के अमित कुमार पर आरोप लगाया। उसने बताया कि अमित ने सोशल मीडिया के जरिए उसे अपने जाल में फंसाया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गांव से पकड़ा जहानाबाद थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में किशोरी के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *