बरेली में आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम में आग:धुएं का गुबार और लपटें उठने से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे के बाद बुझी


बरेली के परसाखेड़ा दो नंबर रोड स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। गोदाम से धुएं का गुबार और तेज लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी संजीव ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग तेजी से फैलने के कारण गोदाम के अंदर धुआं भर गया था। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकी आग दमकल टीम ने आग बुझाने के साथ ही उसे गोदाम के आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने पर भी ध्यान दिया। आग पर काबू पाने के बाद टीम ने मौके पर स्थिति सामान्य की। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। गोदाम में आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *