![]()
मथुरा में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को किशोरी रमन इंटर कॉलेज को सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा और समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र, फूल माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासचिव मोहन श्याम शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित सहित समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बिना सरकारी सहायता के कॉलेज का कायाकल्प समिति के अनुसार, प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा ने बिना किसी सरकारी सहायता के कॉलेज में स्मार्ट क्लास, आरओ पेयजल, सोलर पैनल, ऑडिटोरियम, नए पंखे और पूजा के लिए मंदिर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 26 वर्षों से बिना मैनेजमेंट के भी कॉलेज का व्यवस्थित और आकर्षक बने रहना सराहनीय है। पूर्व छात्रों और स्टाफ के सहयोग से बदलाव प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा ने बताया कि कॉलेज के विकास में पूर्व छात्रों के दान और स्टाफ के 5 लाख रुपए के सहयोग की अहम भूमिका रही। सामूहिक प्रयासों से कॉलेज में यह बदलाव संभव हुआ। सम्मानित होने वालों में वीरेंद्र उपाध्याय, संजय पचौरी, मुकेश कुमार शर्मा, उमेश चंद सारस्वत, राजकुमार तिवारी, विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, अमिता सिंह, मनीषा सिंह और रेनू उपाध्याय सहित पूरा स्टाफ शामिल रहा।
Source link
मथुरा में किशोरी रमन इंटर कॉलेज का सम्मान:आधुनिक सुविधाओं से कॉलेज का कायाकल्प, समिति ने किया सम्मान