जौनपुर में प्रतिबंधित मांझे से दो भाई घायल:4 दिन बाद FIR दर्ज, सद्भावना पुल के पास हुआ हादसा; पुलिस पतंगबाजों की तलाश में


जौनपुर में प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर दो भाई घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चार दिन बाद FIR दर्ज की है। यह घटना 6 सितंबर की शाम सद्भावना पुल के पास हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पतंग उड़ाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। मिसिरपुर निवासी सुजल मौर्य ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई सानू मौर्य के साथ बाइक से सद्भावना पुल के पास भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनके गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। दोनों भाइयों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। सुजल ने बताया कि प्रतिबंधित मांझे की वजह से उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल अनिता सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *