![]()
वाराणसी में शुक्रवार की देर शाम हेरिटेज अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के बगल में युवती को कुछ लोगों द्वारा स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कई लोग युवती को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के विरोध करने और हमले की कोशिश का भी दावा किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद रोहनिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद मामला पारिवारिक निकला
इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों की पड़ताल की गई। जांच के बाद मामला पारिवारिक निकला। उन्होंने बताया कि युवती घर से नाराज होकर प्रयागराज घूमने के लिए बिना बताए निकली थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान युवती को किसी ने वाराणसी में देखा तो परिजनों को सूचना दी, कार से आए परिजनों को युवती हेरिटेज अस्पताल के पास मिली। पुलिस के अनुसार, युवती के पिता भी मौके पर पहुंचे। पिता को देखते ही लड़की के साथ मौजूद युवक चार पहिया वाहन से वहां से फरार हो गया। इसके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले जाने लगे। युवती जाने को राजी नहीं थी, इसी दौरान का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी लड़के के साथ घूमने गई थी
लड़की के पिता संतोष, निवासी बबुरी, चंदौली ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर पढ़ने जाने की बात कहकर किसी लड़के के साथ घूमने गई थी। बेटी के घर वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उसे हेरिटेज अस्पताल के पास पाया गया। पिता के अनुसार, लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसे पकड़कर घर ले जाया गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की जांच की तो सोशल मीडिया पर किए जा रहे लड़की के अपहरण के दावे की पुष्टि नहीं हुई। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया युवक मौके पर नहीं मिलाl
Source link
वाराणसी-हाईवे पर स्कार्पियो सवारों ने युवती को कार में खींचा:घर से झूठ बोलकर निकली, फोन बंद होने पर तलाशा तो युवक के साथ मिली