Stock Market Sensex Nifty Crash Update; BSE NSE 11 September 2026

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty Crash Update; BSE NSE 11 September 2026 | Realty Metal Share Price

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 74,781 पर आ गया। निफ्टी में भी 79 अंक की गिरावट रही और यह 23,398 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी-मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

बाजार में इस गिरावट की वजह

  • क्रूड ऑयल $108 के पार: मिडिल ईस्ट जंग और लाल सागर में जहाजों पर हमले से कच्चा तेल हफ्ते भर में 12% बढ़कर $108 के पार हो गया है। भारत भारी मात्रा में तेल आयात करता है, जिससे देश का खर्च और महंगाई बढ़ने का सीधा खतरा है।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में रिकॉर्ड उछाल: अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर 4.94% के पार चली गई। वहां बिना रिस्क के बेहतर रिटर्न मिलने से विदेशी निवेशक भारत जैसे देशों से पैसा निकाल रहे हैं।
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 10 सितंबर को बाजार से ₹438 करोड़ के शेयर निकाल लिए। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने खरीदारी कर सहारा देने की कोशिश की, लेकिन वैश्विक दबाव भारी पड़ गया।

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6910 -124 -1.76%
निक्केई (जापान) 64011 -1260 -1.93%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24806 -149 -0.60%

10 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52064 -317 -0.60%
नैस्डैक 26082 -172 -0.65%
S&P 500 7592 -45 -0.58%

घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 4,451 करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 1,026 +4,451 +68,944
FII/FPI -438 -864 -10,141

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शेयर बाजार में 10 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 138 अंक की बढ़त के साथ 74,903 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की बढ़त रही, ये 23,478 पर बंद हुआ था। बैंकिंग और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *