गोरखपुर में आज 5 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर, शाहपुर और नेतवर सहित कई इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप


गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग, नई 33केवी लाइन के निर्माण और स्ट्रेंथनिंग के कामों के चलते शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। राप्तीनगर, शाहपुर, सरहरी और नेतवर उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में 5 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने और इनवर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही पूरे कर लें। जानिए कितने बजे तक नहीं आएगी बिजली
राप्तीनगर उपकेंद्र के 11केवी फेज-3, 11केवी मोती पोखरा, 11केवी कृष्णा नगर, 11केवी पत्रकारपुरम और 11केवी दूरदर्शन फीडर के साथ-साथ शाहपुर उपकेंद्र के 11केवी असुरन फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे 5 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं सरहरी उपकेंद्र क्षेत्र में 33केवी नई लाइन निर्माण कार्य और नेतवर उपकेंद्र क्षेत्र में स्ट्रेंथनिंग का काम चलने की वजह से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होते ही निर्धारित समय पर सप्लाई फिर से बहाल कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *