![]()
पीलीभीत शहर के कोतवाली सदर इलाके के अशरफ खां मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से परिवार में गम का माहौल छा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत बताया, जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अशरफ खां निवासी 23 वर्षीय इमरान गुरुवार शाम अपने कमरे में गया था। शुरुआत में परिवार को कोई आशंका नहीं हुई। लेकिन, जब रात करीब आठ बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार को चिंता हुई।
परिजनों ने कमरे के बाहर जाकर उसे कई बार आवाज दी और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे के अंदर इमरान का शव फंदे से लटका देखकर परिजन परेशान हो गए। वे तुरंत इमरान को फंदे से उतारकर पीलीभीत के जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में दुख छा गया। अस्पताल ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाली सदर के थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पंचनामा किया। पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि वे इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई या पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं।
Source link
23 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला:पीलीभीत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, पुलिस ने जांच शुरू की