विनोद साहनी की बेटी बोली- थाने पर नहीं हुई सुनवाई:मौत के 6 घंटे बाद मुख्य आरोपी शुभम समेत तीन गिरफ्तार


गोंडा के परसपुर में 45 वर्षीय बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू समेत 3 आरोपियों को गुरुवार रात करीब 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई विनोद की मौत के करीब 6 घंटे के भीतर की। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम सिंह के अलावा उसके सहयोगी सुभाष सिंह और आकाश सिंह शामिल हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। एसपी अभिषेक झा ने परसपुर थाने की पुलिस के अलावा 3 अन्य टीमें भी लगाई हैं। बेटी बोली- थाने और चौकी पर नहीं हुई सुनवाई वहीं, विनोद की बेटी विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उनके पिता पर हमला होने के बाद परिवार के लोग थाने और चौकी गए थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने भी पिता की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कैबिनेट मंत्री ने एसपी से की फोन पर बात घटना के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गोंडा के एसपी अभिषेक झा से फोन पर बात की। बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें डॉ. निषाद परसपुर थानाध्यक्ष और शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में डॉ. निषाद ने कहा, “तुम्हारा एसएचओ बदमाश है। तीन महीने से तुम्हारे थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी हमारे शेर को कब्जे में कर रहे थे।” उन्होंने विनोद के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए डीएम से फाइल भिजवाने की बात भी कही। दुकान बंद कर लौट रहे थे विनोद, तभी हुआ हमला विनोद कुमार साहनी के भाई विनय कुमार साहनी ने बताया कि विनोद रात में अपनी बर्तन की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विनोद के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी छोटी-छोटी बेटियां भी पिता की मौत के बाद फूट-फूटकर रो रही हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं के साथ मुख्य आरोपी की तस्वीरें वायरल मुख्य आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू की तस्वीरें गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर भी चर्चा तेज है। अखिलेश, चंद्रशेखर और कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा घटना को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, सांसद चंद्रशेखर आजाद, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी सरकार पर निशाना साधा है। नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *