![]()
हापुड़ में करंट लगने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। वह कोतवाली देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित एक बांस-बल्ली की फैक्ट्री में काम करने गया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। उन्होंने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को हंगामे की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रफीक नगर निवासी शौकीन पुत्र मुन्नू खान इलेक्ट्रिक का काम करता था। गुरुवार को शौकीन नीरज गर्ग की बांस-बल्ली फैक्ट्री में बिजली का काम करने गया था। शाम करीब 7 बजे उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शौकीन का शव देवनंदिनी अस्पताल में रखा गया था। शौकीन की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए और फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शौकीन नीरज गर्ग की बांस-बल्ली फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक का काम करने गया था, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा।
Source link
हापुड़ में करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत:परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी